Vrindavan Sant Death Case: कमरे में ग्राइंडर और...कहां से आया? प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत पर परिजनों ने पुलिस की थ्योरी पर उठाए सवाल

Vrindavan Sant Death Case: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने मर्डर का आरोप लगाया है. जबलपुर में परिजनों ने पुलिस की सुसाइड थ्योरी को खारिज करते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या कर फेंका गया है. परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

रसिक दुलारी की मौत पर परिजनों का बड़ा आरोप
रसिक दुलारी की मौत पर परिजनों का बड़ा आरोप
Google CTA

Rasik Dulari Sharan death news: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. एक तरफ पुलिस इसे शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला मानकर देख रही है, वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले मृतक के परिजनों ने इस थ्योरी को पूरी तरह खारिज कर दिया है. परिजनों ने साफ शब्दों में आरोप लगाया है कि दीपक की हत्या कर उसे चौथी मंजिल से फेंका गया है.