Vrindavan Sant Death Case: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाये ये गंभीर सवाल
Vrindavan Sant Death Case: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों और प्राइवेट पार्ट अलग होने की पुष्टि हुई है. मथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

रसिक दुलारी मौत पर शंकराचार्य ने उठाये सवाल
Rasik Dulari Sharan Death News:संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला लगातार गर्माता जा रहा है. एक ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस घटना को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, वहीं दूसरी ओर साधु-संतों में भारी नाराजगी है. इस बीच ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मामले की बिना किसी लापरवाही के निष्पक्ष जांच की मांग की है.
