Fact Check: प्रेमानंद महाराज के आंसुओं वाले वीडियो का रसिक दुलारी की मौत से क्या कनेक्शन? जानें वायरल क्लिप का सच
Premanand Maharaj Emotional video Fact Check: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इसे हालिया घटनाक्रम से जोड़कर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. जानिए क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच और इसकी असली सच्चाई.
ADVERTISEMENT

प्रेमानंद महाराज के वायरल भावुक वीडियो का सच आया सामने
Premanand Maharaj Emotional video Fact Check: सोशल मीडिया पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में प्रेमानंद महाराज काफी भावुक नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के दौरान वे कह रहे हैं कि जब किसी का कोई सहारा नहीं बचता, तब भगवान ऐसी स्थिति बनाते हैं कि इंसान पूरी तरह ईश्वर की शरण में आ जाता है. वे यह भी कहते हैं कि अब उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है, ना तो उन्हें काल का डर है और ना ही किसी तरह के दुख-तकलीफ का कोई भय बचा है.
