पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी एंबुलेंस... फिर हुआ बड़ा हादसा और चली गई 4 की जान, आखिर क्या हुआ?

Sultanpur Ambulance Accident News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. हादसे में शहीद के बेटे, भाई, भतीजे और चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई. यह परिवार चंडीगढ़ से देवरिया जा रहा था.

ADVERTISEMENT

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 4 लोगों की दर्दनाक मौत!
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 4 लोगों की दर्दनाक मौत!
Google CTA

Purvanchal Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं. देश की रक्षा में तैनात देवरिया के शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर लेकर उनके गांव जा रही एंबुलेंस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में एंबुलेंस सवार शहीद के बेटे, भाई, भतीजे और चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई.