रायबरेली: चाचा ने भतीजे शिवम को रात में बुलाया, फिर नदी किनारे मिली लाश... जांच में सामने आया चाची से जुड़े शक वाया ये एंगल
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित भदोखर थाना क्षेत्र में चाची संग अवैध संबंध के शक और बदनामी के डर से चाचा ने अपने भतीजे शिवम की हत्या कर दी. आरोपियों ने सई नदी के पास गड़े धन का झांसा देकर उसे बुलाया और अंगोछे से गला घोंट दिया. पुलिस ने चाचा सुभाष और उसके साथी उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में चाचा ने साथी संग मिलकर उतारा मौत के घाट.
Raebareli Murder Case: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज गांव में चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि चाचा को भतीजे के अपनी चाची से गलत संबंध होने का शक था. समाज में बदनामी के डर से उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मदद से मुख्य आरोपी चाचा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.
