Rahul Gandhi: क्या वाकई राहुल गांधी ने छिपाई अपनी नागरिकता? इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से कांग्रेस खेमे में मची हलचल
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मामले में एफआईआर दर्ज करने और इसकी जांच किसी राष्ट्रीय एजेंसी से कराने का आदेश दिया है. इससे राहुल गांधी की राजनीतिक और कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता (Dual Citizenship) के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद राहुल गांधी इस मामले में मुख्य आरोपी होंगे और उन पर पासपोर्ट अधिनियम व नागरिकता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा.