पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी से राहुल गांधी ने की मुलाकात, 'शहीद' का दर्जा देने की मांग पर कही ये बड़ी बात!

Rahul Gandhi Kanpur visit: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से राहुल गांधी ने मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने शुभम की पत्नी को आश्वासन दिया है कि वो शुभम को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष लीडर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे. यहां उन्होंने शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. बता दें कि शुभम की हत्या जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में हुई थी. राहुल ने शुभम को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की.

राहुल ने शुभम की पत्नी को क्या कहा? 

कानपुर में राहुल गांधी ने शुभम की पत्नी से भी बातचीत की. उन्होंने ऐशन्या से कहा, 

"मैंने विपक्ष की सभी बैठकों में इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. अगर हमारी सरकार होती, तो हम इस पर तुरंत और कड़ा कदम उठाते. अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप इस मामले में क्या कदम उठाते हैं." 

इस दौरान शुभम द्विवेदी की पत्नी ने बताया कि 

"हमारी एक ही मांग है और हमने राहुल गांधी से भी यही कहा है कि शुभम को 'शहीद' का दर्जा दिया जाना चाहिए..."

वहीं इसके जवाब में राहुल गांधी ने का कहना था कि वह इस विषय को आगे तक लेकर जाएंगे और इसके लिए पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे..."

 

आपको बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी के साथ वहां उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय भी उपस्थित थे. अजय राय ने 23 अप्रैल को शुभम द्विवेदी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे.

सीएम योगी भी कर चुके हैं मुलाकात 

वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 23 अप्रैल को कानपुर गए हुए थे. उन्होंने भी शुभम द्विवेदी के परिजनों से बातचीत की थी.  सीएम योगी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले में मरने वालो को न्याय दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी. 

शुभम द्विवेदी कौन थे?

आपको बता दें शुभम द्विवेदी कानपुर के रहने वाले एक कारोबारी थे. उन्होंने इसी साल 12 फरवरी को शादी की थी. 16 अप्रैल को शुभम, एक हफ्ते की छुट्टी लेकर पत्नी सहित 9 परिजनों के साथ कश्मीर घूमने गए थे.

लेकिन इस दौरान 22 अप्रैल के दिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया. शुभम भी वहीं मौजूद थे और उन्हें आतंकवादियों ने उनकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी थी. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे, इनमें अधिकतर टूरिस्ट थे.

ये भी पढ़िए: "दम है...तो आतंकवादियों के सिर...” FIR दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने सरकार को दी खुली चुनौती!