'बुरे वक्त में क्षत्रिय महासभा ने फेरा मुंह,... अब आगे पता चलेगा'...सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में गलती से पकड़े गए राज सिंह का छलका दर्द

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलती से गिरफ्तार हुए बलिया के राज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. राज सिंह ने कहा कि CBI जांच, CCTV फुटेज और शॉपिंग बिल ने उनकी जान बचाई. वहीं क्षत्रिय महासभा को लेकर भी उनका दर्द छलका.

ADVERTISEMENT

NewsTak
क्षत्रीय महासभा को लेकर छलका राज सिंह का दर्द.
google news

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने दावा किया कि चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में राज सिंह की भूमिका है. राज को अयोध्या से लौटते वक्त एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी से लेकर बरी होने तक राज के साथ क्या-क्या हुआ उन्होंने UP तक से खास इंटरव्यू में शेयर किया. साथ ही राज सिंह का क्षत्रिय महासभा को लेकर दर्द भी छलका. राज ने साफ कहा कि बुरे वक्त में क्षत्रिय महासभा ने मुंह फेर लिया था. इस्तीफे की बात पर राज सिंह ने दिया बड़ा इशारा.