10 हजार रामलला के लिए, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़...चेन्नई से अयोध्या आई महिला श्रद्धालु के दान चर्चा के बीच अब खाते को लेकर सामने आया चौंकाने वाला दावा!
Ayodhya Ram Mandir 4 crore donation: चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु ने रामलला के दर्शन के साथ मंदिर कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक दिया. महिला चाहती हैं कि इस रकम से कर्मचारियों का वेतन और सुविधाएं बेहतर हों. हालांकि, अब बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के दावे ने पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला दिया है.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर में महिला ने कर्मचारियों के लिए दिया 4 करोड़ का चेक
Ram Mandir 4 crore donation News: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंची चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु का अनोखा दान चर्चा में है. महिला ने भगवान राम के लिए 10 हजार रुपये दान किए, वहीं मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक दिया. मामले सामने आने के बाद से अब पूरे इलाके इसकी चर्चा हाे रही है. हालांकि, अब इस चेक को लेकर बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ा एक दावा सामने आने के बाद पूरे मामले में सवाल खड़े हो हैं. क्या है पूरा मामला? चलिए जानते है...
