राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, FIR से पहले ही उठा लिया था ये कदम, 5 जून का CCTV फुटेज आया सामने

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावे मामले में कथित हेराफेरी की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच अब सामने आया है कि आधिकारिक FIR से पहले ही एक आरोपी को हिरासत में लिया गया था. इसका 5 जून 2026 का एक 24 सेकंड का CCTV फुटेज समाने आया है. इसमें पुलिसकर्मी और बैंक कर्मचारी आरोपी को हिरासत में लेकर जाते हुए दिख रहे हैं.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर चढ़ावा केस में एक और बड़ा खुलासा
राम मंदिर चढ़ावा केस में एक और बड़ा खुलासा.
google news

Ram Mandir Chadhawa Case: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में हुई कथित हेराफेरी के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट को इस गड़बड़ी की भनक पहले से ही लग चुकी थी. यही वजह है कि पुलिस ने आधिकारिक शिकायत दर्ज होने से पहले ही इस मामले में अपनी शुरुआती कार्रवाई शुरू कर दी थी. सूत्रों का दावा है कि बीते 5 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के निर्देश पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि और पुलिस की एक टीम आरोपी अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर पहुंची थी. इसी दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अविनाश को हिरासत में ले लिया था. दावा है कि इस दौरान उसके पास से नकदी भी बरामद हुई थी. हालांकि, उस समय ट्रस्ट की तरफ से कोई भी आधिकारिक FIR दर्ज नहीं कराई गई थी. ये शुरुआती कर्रवाई पूरी तरह अनौपचारिक स्तर लेवल पर की गई थी, जबिक ये मामला 7 जून को सार्वजनिक हुआ था.