12 हजार की नौकरी और आलीशान शौक… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ला ने आखिर क्या-क्या खरीदा? सब पता चल गया

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ला ने 13 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. मामूली नौकरी करने वाला आरोपी कथित तौर पर चोरी के पैसों से कार और संपत्तियां बना रहा था. CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरी साजिश की परतें खुलने लगी हैं.

ADVERTISEMENT

अविनाश शुक्ला ने चढ़ावे के पैसों से क्या-क्या खरीदा?
अविनाश शुक्ला ने चढ़ावे के पैसों से क्या-क्या खरीदा?
Google CTA

Ram Mandir Chadhawa Case: अयोध्या के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के चढ़ावे में हुई चोरी के मामले में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला को पुलिस ने कोर्ट से 13 घंटे की रिमांड पर लिया था. इस 13 घंटे की पुलिस पूछताछ में अविनाश ने ऐसे कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है.