चंपत राय से टिन्नू यादव तक किसकी क्या थी जिम्मेदारी? राम मंदिर चढ़ावा विवाद में जांच के दौरान सामने आईं कई अहम जानकारियां

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा विवाद की SIT जांच में चंपत राय से लेकर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव तक की जिम्मेदारियों का ब्यौरा सामने आया है. 60 किलो चांदी की शिलाएं, दान में मिले आभूषण और कई रिकॉर्ड जांच के दायरे में हैं. जानिए कौन क्या संभाल रहा था और SIT की जांच में अब तक क्या-क्या खुलासे हुए हैं.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy
google news

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा घोटाला मामला सुर्खियों में बना हुआ है. SIT मामले की गंभीरता को देखते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी और जांच में जुटी हुई है. इसी बीच SIT की जांच से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल SIT मामले में हर एंगल से जांच कर रही है ताकि जो भी दोषी हो उन्हें सख्त से सख्त सजा मिल सकें और इसी जांच के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट और मंदिर व्यवस्था से जुड़े प्रमुख लोगों की जिम्मेदारियों का ब्यौरा भी सामने आया है. SIT अब यह पड़ताल कर रही है किस अधिकारी के पास कौन-कौन से कामों कि जिम्मेदारी थी और आखिर यह चढ़ावा में हेरफेर हुआ कैसे? साथ ही SIT दानदाताओं और श्रद्धालुओं तक भी पहुंच रही है जिन्होंने रामलला को बहुमूल्य आभूषण और अन्य सामाग्री भेंट की थी. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.