'अगर मैं सच बोलूंगा तो...' अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बृजभूषण सिंह का चौंकाने वाला बयान, आखिर बाहुबली नेता किसका डर?

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों पर सियासी घमासान जारी है. सपा और आप नेताओं ने करोड़ों रुपये गायब होने का आरोप लगाया है. इस बीच, बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह ने 'सब जानने पर भी चुप रहने' की बात कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया है, जबकि मंदिर ट्रस्ट और पुलिस ने गड़बड़ी के दावों को खारिज किया है.

ADVERTISEMENT

brijbhushan
brijbhushan
google news

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मुद्दा अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल चुका है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी को सनातनी पिच पर घेरने की कोशिश कर रहा है. सोशल मीडिया से लेकर संसद के गलियारों तक बयानों का दौर जारी है. इसी गहमा-गहमी के बीच, भाजपा के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने इस आग में घी का काम किया है.