राम मंदिर दान घोटाला: 18 हजार की नौकरी करने वाले युवक ने खरीदी डेढ़ करोड़ की जमीन, ऐसे खुला चढ़ावा चोरी का राज
Ayodhya Ram Mandir donation scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले दो कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है. 18-20 हजार रुपये की सैलरी वाले इन कर्मियों द्वारा डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदने के बाद मामला खुला. यूपी सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो 15 दिनों में अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir donation scam
Ayodhya Ram Mandir donation scam: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के पैसों में बड़ी हेराफेरी का गंभीर मामला सामने आया है. मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की रकम निकालने और उसकी गिनती करने वाले दो कर्मचारियों पर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोप लगा है. यह पूरा मामला तब खुला जब महज 18 से 20 हजार रुपये महीना कमाने वाले इन कर्मचारियों की करोड़ों रुपये की संपत्तियों का पता चला. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है.