15 हजार की नौकरी और 40 लाख का घर... राम मंदिर चढ़ावा केस के आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पहुंचा इंडिया टुडे, देखें बहन ने क्या क्या बताया
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा का 40 लाख का घर जांच के घेरे में है. महज 15 हजार रुपये महीने की नौकरी करने वाले अनुकल्प की संपत्ति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब एसआईटी उसकी आय और कथित नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Chadhawa: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित हेराफेरी के मामले ने पूरे देश को चौंका दिया है. इस मामले में पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा नामक एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. अनुकल्प मिश्रा पर आरोप है कि राम जन्मभूमि में होने वाली नोटों की गिनती और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी उसी की थी. वह प्राइवेट एजेंसी की तरफ से बैंक का कर्मचारी बनकर वहां काम करता था. उसकी देखरेख में ही नोट गिने जाते थे और बैंक में जमा किए जाते थे. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. इस बीच अनुकल्प मिश्रा के घर आज तक की टीम पहुंची है. इस दौरान मौके पर उनकी बहन घर पर मौजूद थीं. हालांकि, वे घर के बाहर तो नहीं आई लेकिन अंदर से ही बंद दरवाजे के पीछे से ही उन्होंने अपना पक्ष रखा है. इस दौरान अनुकल्प मिश्रा की बहन ने आज तक से कहा कि उनके भाई को इस मामले में फंसाया जा रहा है.