'रावण ने तो माता सीता को चुराया था, इन्होंने तो..', राम मंदिर दान चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोपियों की तुलना रावण से करते हुए कहा कि इन्होंने करोड़ों भक्तों की आस्था चुराई है, जिन्हें भगवान महादंड देंगे.

ADVERTISEMENT

dhirendra shastri
dhirendra shastri
google news

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले ने अब काफी तूल पकड़ लिया है. इस पूरे विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है. धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए आरोपियों की तुलना आधुनिक 'रावण' से कर दी है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने केवल पैसा नहीं बल्कि देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था और उनका भरोसा चुराया है.