देवरिया के रहने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, जानिए उनपर क्या होगी जिम्मेदारी?

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra: अयोध्या के राम मंदिर के लिए पहले CEO के तौर पर देवरिया के भोपतापुरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति हुई है.जानिए राम मंदिर के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति कैसे हुई, इस पद के लिए क्या योग्यता रखी गई थी और मंदिर-ट्रस्ट के प्रशासन से लेकर श्रद्धालुओं, सुरक्षा, वित्तीय प्रबंधन और परियोजनाओं तक उनकी क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra Responsibility
राम मंदिर के सीईओ बनने के बाद जितेंद्र मिश्रा पर दैनिक प्रशासन के संचालन के साथ निभानी होंगी कई जिम्मेदारियां!
Google CTA

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO का ऐलान हो गया है. उत्तर प्रदेश के ही देवरिया के भोपतापुरा गांव के रहने वाले एयर रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर के CEO होंगे. CEO के इस पद के लिए कुल 5585 लोगों ने आवेदन दिया था. इसके बाद रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहरी अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 कैंडिडेट का इंटरव्यू लिया और 3 नामों को एक लिफाफा में रखकर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को दे दिया है. इस पूरी प्रक्रिया के बाद CEO पद के लिए रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगी है. उनकी नियुक्ति के बाद अब सवाल उठने लगा है कि आखिर इस पद के लिए क्या योग्यता रखी गई थी और अब इनका काम क्या होगा? आइए विस्तार से समझते हैं पूरी बात.