राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला, चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें अब आगे क्या होगा?
Champat Rai Resignation: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर से करोड़ों रुपये के चढ़ावे और कीमती जेवरों की चोरी के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी और गंभीर आरोपों के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

चंपत राय का इस्तीफ स्वीकार
Champat Rai Resignation: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आज आयोजित हुई बड़ा फैसला लिया है. ट्रस्ट ने अपने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा का इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने इस बैठक के बाद पूरी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि राम मंदिर से भारी मात्रा में चढ़ावा चोरी होने का मामला सामने आने के बाद चंपत राय और डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था.
