Ram Mandir New Trustees: कौन हैं डॉ. निर्मला यादव? चंपत राय के इस्तीफे के बाद 3 नए ट्रस्टी...
Ram Mandir New Trustees: चंपत राय के इस्तीफे और अनिल मिश्रा के हटने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में डॉ. निर्मला यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडे और व्यवसायी महेश भागचंद का को नए ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया है.
ADVERTISEMENT

निर्मला यादव
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े बदलाव हुए हैं. हाल ही में राम मंदिर में दान से जुड़ी कथित गड़बड़ियों और आरोपों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन प्रताप सिंह के निधन के बाद ट्रस्ट में तीन प्रमुख पद खाली चल रहे थे.
