शारीरिक संबंध बनाते समय पति ने खोया आपा, मरी हुई पत्नी को बिस्तर पर छोड़कर हुआ फरार, रामपुर से आया हैवानियत भरा केस!
रामपुर में एक पति ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुए विवाद में अपनी शिक्षिका पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी शव को बिस्तर पर छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

rampur
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां एक महिला की हत्या उसके ही पति ने कथित तौर पर शारीरिक संबंध के दौरान कर दी. घटना के बाद आरोपी पति पत्नी का शव बिस्तर पर ही छोड़कर फरार हो गया. जब बंद घर में शव मिलने की सूचना फैली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.