Rasik Dulari Death Case: हाथ में पीला कपड़ा और सीढ़ियों की ओर बढ़ते कदम! प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी का नया CCTV वीडियो आया सामने

Rasik Dulari Death Case: मथुरा के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला लगातार चर्चा में है. अब 25 सितंबर का एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिख रहे हैं. उनके कपड़ों पर खून के धब्बे और हाथ में पीला कपड़ा नजर आ रहा है. उधर, आश्रम ट्रस्ट ने अपील जारी की है.

ADVERTISEMENT

रसिक दुलारी का नया CCTV वीडियो आया सामने
रसिक दुलारी का नया CCTV वीडियो आया सामने
Google CTA

मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला उलझता जा रहा है. उनके प्राइवेट पार्ट पर चोट और चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई बातें सामने आ रही हैं. इसी बीच घटना से जुड़ा एक ताजा CCTV वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 25 सितंबर का बताया जा रहा है. फुटेज में रसिक दुलारी शरण सीढ़ियों से होते हुए छत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं. इस नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले को लेकर एक बार फिर कई सवाल उठ रहे हैं.