गोरखपुर: रवि किशन से फोन पर भिड़ने वाले पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी कौन, सामने आई ये जानकारी
गोरखपुर में भारी बारिश से बेहाल जनता के बीच बीजेपी सांसद रवि किशन और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की कथित फोन बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है. जलभराव का सवाल पूछने पर सांसद ने पूछ लिया- 'का हो सपा ज्वाइन कर लेला का?' जानिए पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

गोरखपुर में जलभराव पर घमासान
Ravi Kishan Gorakhpur Waterlogging Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के दावों की हवा निकाल कर रख दी है. शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हैं और दुकानों व मकानों में पानी घुस गया है. इस बीच गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन और बेतिहाता वार्ड के बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच हुई एक कथित फोन बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सूबे की सियासत में हलचल मचा दी है.
