असली शंकराचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर क्या है विवाद की पूरी कहानी

Real Shankaracharya controversy: प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. मौनी अमावस्या पर स्नान से रोके जाने, धरना प्रदर्शन और मेला प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि असली शंकराचार्य कौन हैं. सुप्रीम कोर्ट में लंबित पट्टाभिषेक विवाद, चार शंकराचार्य पीठों की परंपरा और समर्थन को लेकर जानिए इस पूरे मामले की पूरी कहानी विस्तार से.

ADVERTISEMENT

Real Shankaracharya controversy
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और असली शंकराचार्य विवाद
google news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा माघ मेला सुर्खियों में बना हुआ है. इसके पीछे की वजह इस बार कोई आपदा या कोई अनहोनी नहीं बल्कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती है. मौनी अमावस्या के दिन कथित तौर पर उन्हें स्नान करने से रोका गया है जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती धरने पर बैठ गए है. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने शंकराचार्य के पद और हिंदू धार्मिक आस्था का अपमान किया है. वहीं प्रयागराज मेला प्रशासन उनके इस आरोपों से इनकार कर रही है.