"यादवाें और मुसलमानों के जमीन से हटाए कब्जा"...UP पंचायती राज विभाग के इस आदेश पर हुआ विवाद, CM योगी ने लिया तुरंत एक्शन

UP News: यूपी के पंचायती राज विभाग की ओर से जारी एक आदेश को लेकर विवाद हो गया है. इस पत्र में प्रदेश की 57,691 ग्राम पंचायतों सें अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था. पत्र में विशेष तौर पर यादव और मुस्लिम धर्म के लोगों का जिक्र किया गया था. इसी आदेश को लेकर अब विवाद हो गया है.

ADVERTISEMENT

up news
UP पंचायती राज विभाग के आदेश पर हुआ विवाद
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग के एक आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस आदेश में ग्राम पंचायत की जमीन से एक जाति और धर्म विशेष को जोड़कर अवैध कब्जा हटाने की बात कही गई है. इससे अब प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है. पंचायती राज विभाग को ये पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.