आरक्षण के मुद्दे पर यूपी में फिर सियासी संग्राम! अखिलेश बोले ‘अधिकार’, चंद्रशेखर ने दी बड़ी चेतावनी

Reservation Hatao Andolan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार आंदोलन के बाद लखनऊ में आंदोलनकारी छात्र नेता हर्ष दुबे ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे आरक्षण खत्म करने की साजिश करार दिया है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली से यूपी तक आरक्षण की पिच पर घिरी बीजेपी
दिल्ली से यूपी तक आरक्षण की पिच पर घिरी बीजेपी
Google CTA

Akhilesh Yadav and Chandrashekhar Azad Statement on Reservation: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को 'आरक्षण सुधार आंदोलन' के बैनर तले जुटी युवाओं और छात्रों की भीड़ के बाद अब इस पूरे मामले ने प्रचंड राजनीतिक रूप ले लिया है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाने और पुलिसिया कार्रवाई के बाद जब इस आंदोलन के प्रतिनिधि लखनऊ पहुंचे, तो यूपी की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया.