'काम नहीं मिल रहा....' कहकर इस्तीफा देने वाले UP के चर्चित IAS रिंकू सिंह ने त्यागपत्र वापस लिया, सामने आया ये अपडेट

पिछले कुछ दिनों से काफी वायरल हो रहे यूपी कैडर के 2023 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना तकनीकी त्यागपत्र वापस ले लिया है. वह शासन से नाराज थे.

ADVERTISEMENT

rinku singh
rinku singh
google news

IAS Rinku Singh Rahi: पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे 2023 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने आखिरकार अपना टेक्निकल इस्तीफा वापस ले लिया है. दरअसल जिस IAS की कुर्सी के लिए लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं उस कुर्सी को इस अफसर ने ये कहकर लात मार दी थी कि यहां सिस्टम नहीं, कुछ और ही चल रहा है. हालांकि इस मामले में अब एक बड़ा यू-टर्न आया है. 2023 बैच के चर्चित आईएएस रिंकू सिंह राही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर बंद कमरों में ऐसी क्या बात हुई कि इस्तीफा देने पर अड़े राही साहब मान गए?