सिलेंडर ढोकर बेटे को स्टार बनाने वाले खानचंद सिंह का निधन, रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया
Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. गैस सिलेंडर ढोकर बेटे के क्रिकेट सपनों को उड़ान देने वाले पिता बेटे की सफलता और हालिया सगाई के बाद शादी देखने का सपना पूरा नहीं कर सके. जानिए उनके संघर्ष, परिवार और क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाओं से जुड़ी पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Rinku Singh Father Death News
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद दुखद है. रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. वह स्टेज-4 के लीवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से नोएडा के यथार्थ अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. रिंकू के पिता ने उस समय बेटे का साथ दिया जब घर में मुफलिसी का दौर था, लेकिन जब बेटे की सफलता का आनंद लेने का वक्त आया, तो नियति ने उन्हें छीन लिया.