धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह बनेंगे सरकारी अफसर! योगी सरकार देगी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कितनी होगी सैलरी और क्या होगी ड्यूटी

क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया गया है, जहां वे खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्हें इस सम्मान और राजपत्रित पद की जिम्मेदारी के साथ सम्मानित करेंगे.

ADVERTISEMENT

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह
google news

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ आज रिंकू सिंह समेत प्रदेश के 14 दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करने जा रहे हैं. इस सम्मान के साथ ही रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर तैनाती दी जाएगी.