कट छूटने पर कार पीछे ली, तभी आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो... CCTV में कैद हुआ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हुआ खौफनाक हादसा

Saharanpur CCTV Accident Video: हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले एक परिवार की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई. सहारनपुर में हाईवे पर कार रिवर्स करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर हादसे का वीडियो देख कांप उठेंगे
सहारनपुर हादसे का वीडियो देख कांप उठेंगे
google news

Delhi Dehradun Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल्ली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हुए एक एक्सीडेंट का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. घटना दो दिन पहली की बताई जा रही है. लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसा इतना भयानक था कि घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.