फेसबुक पर अफेयर, पड़ोसी से अवैध संबंध…सहारनपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा

UP News: सहारनपुर के एक छोटे से गांव में फेसबुक पर शुरू हुई बातचीत ने खौफनाक मोड़ ले लिया. बेइंतहा प्यार करने वाला पति रिश्ते बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी और पड़ोसी की साजिश ने उसकी जान ले ली. पुलिस जांच में जो सच सामने आया उसने सभी को झकझोर दिया.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Murder Case
Saharanpur Murder Case
Google CTA

Saharanpur Murder Case: सहारनपुर के शिमलाना गांव में रहने वाला 32 साल का मंटू अपनी पत्नी पूजा से बेइंतहा प्यार करता था. उसे अपनी पत्नी पर इतना भरोसा था कि कभी शक करने की जरूरत ही नहीं पड़ी. इसके साथ उसकी पत्नी पूजा भी उससे प्यार करने का पूरा दिखावा करती थी. पूजा का अधिकतर समय फोन चलाने में ही बीतता था. इसमें भी वो फेसबुक खूब चलाती थी. लेकिन यहां वो किससे बातें कर रही थी और क्या बातें हो रही थी इसकी भनक मंटू को शुरू में नहीं थी. इस बीच एक दिन अचानक मंटू को शक हुआ और पूजा का ऐसा सच पता चला कि मंटू की पूरी दुनिया ही हिला गई.