UP पुलिस भर्ती का एग्जाम देकर निकली आकांक्षा, फिर कुछ ही देर बाद पति की हो गई हत्या... सहारनपुर की इस वारदात ने सबको हिला दिया
Saharanpur Shiv Kumar Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ऑनर किलिंग की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकली नवविवाहिता आकांक्षा के सामने ही उसके सगे भाई और मामा ने पति शिव कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. शादी के महज 4 महीने बाद हुए इस खूनी खेल से पूरा इलाका दहल उठा है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Shiv Kumar Murder Case
Saharanpur Shiv Kumar Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र से एक दिल को झकझोर देने वाली ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है. एक तरफ जहां प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ एक परीक्षा केंद्र के ठीक बाहर प्यार करने की ऐसी खौफनाक सजा दी गई जिसे देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा. शादी के महज 120 दिन यानी 4 महीने बाद ही एक सगे भाई ने अपनी ही बहन का सिंदूर हमेशा के लिए मिटा दिया.