कौन थे ITBP DIG परमिंदर सिंह, जिनकी सहारनपुर हाईवे हादसे में गई जान? जानें कैसे हुआ भीषण एक्सीडेंट

Parminder Singh ITBP DIG Death: सहारनपुर के सरसावा में देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मसूरी से अंबाला जा रही ITBP के DIG परमिंदर सिंह की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघकर सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गई. हादसे में DIG और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर भीषण हादसा
सहारनपुर में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर भीषण हादसा
Google CTA

Saharanpur ITBP DIG Accident News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है. सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर झबीरन कट के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी (DIG) परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार परिवार के सदस्यों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.