शादी में पहुंची दूल्हे की एक्स...एक एक कर खोल दिए सारे राज, भड़के बारातियों ने कर दी पिटाई
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शादी समारोह में दूल्हे की पूर्व प्रेमिका अचानक पहुंच गई. इेसक बाद मौके पर खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. युवती ने दावा किया कि सुनील से उसका वर्षों पुराना संबंध है. आरोप है कि इस बीच बारातियों ने उस युवती पर हमला कर उसे अर्धनग्न कर दिया. अब मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
ADVERTISEMENT

UP news
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र स्थित खटकाहेड़ी गांव में धूमधाम से एक शादी का समारोह चल रहा था. दोनों पक्ष के लोग बेहद खुश थे. कुछ लोग फोटों क्लिक करवा रहे थे तो कुछ कुर्सियों पर बैठक शादी देख रहे थे. लेकिन इस बीच समारोह में एक पूनम नामक युवती की एंट्री हुई. ये युवती कोई और नहीं दूल्हे सुनील की पूर्व प्रेमिका थी. पूनम ने विवाह स्थल पर हंगामा खड़ा कर दिया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पूनम ने दावा किया कि दूल्हे सुनील के साथ उसका सलों पुराना प्रेम-संबंध है. आरोप है कि ये बात सुनते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने उसपर हमला कर दिया. वहीं, दुल्हन और उसके परिवार वालों ने ये बात सुनकर शादी की रस्में रोक दी. अब मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.