'गलत का साथ देना भी गुनाह है...' Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद सगे भाई मुजफ्फर हसन खोले कई राज, देखें वीडियो

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 साल से फरार चल रहे सलीम वास्तविक उर्फ सलीम खान को लोनी से दबोच लिया है. 1995 के एक मासूम के अपहरण और हत्या के मामले में कोर्ट ने इसे उम्रकैद सुनाई थी. अब गिरफ्तारी के बाद उसके सगे भाई मुजफ्फर हसन ने परिवार के रिश्तों पर चौंकाने वाला खुलासे किए हैं.

ADVERTISEMENT

Saleem Wastik Kidnapping Case
Saleem Wastik Kidnapping Case
google news

Saleem Wastik Kidnapping Case: सोशल मीडिया पर 'एक्स मुस्लिम' के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले सलीम वास्तविक के अतीत का काला पन्ना आखिरकार खुल ही गया. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार सुबह गाजियाबाद के लोनी स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर सलीम वास्तविक को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मासूम बच्चे के अपहरण और सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में हुई है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते खबर में जानते हैं विस्तार से...