Exclusive: मौत को मात देकर लौटे सलीम वास्तिक, नाजिया इलाही और अमित जानी ने की मुलाकात; विरोधियों को दिया कड़ा जवाब

गाजियाबाद के लोनी में हुए जानलेवा हमले के बाद सलीम वास्तविक स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं, जहां नाजिया इलाही खान और अमित जानी ने उनसे मुलाकात की. सलीम ने यूपी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और अपनी कट्टरपंथ विरोधी मुहिम को जारी रखने का संकल्प दोहराया.

ADVERTISEMENT

सलीम वास्तिक
सलीम वास्तिक
google news

Saleem Wastik Exclusive Interview: लोनी में 'सिर तन से जुदा' की नीयत से किए गए जानलेवा हमले का शिकार हुए एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं. इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान और फिल्म निर्माता अमित जानी ने उनसे मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सलीम वास्तिक ने न केवल अपनी सेहत का अपडेट दिया, बल्कि उन हमलावरों और उनकी कट्टरपंथी विचारधारा पर भी तीखा प्रहार किया.