Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस को उसके पास से ये सब मिला
गाजियाबाद के लोनी में मशहूर यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. एक लाख रुपये का यह इनामी बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ था जिसकी अस्पताल में मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर
Salim Vastavik YouTuber Attack: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे गुलफाम को पुलिस ने एनकाउंटर मार गिराया है. गुलफाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. आपको बता दें बीते 26 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर 2 युवकों ने जानलेवा हमला किया था. इस दौरान आरोपियों ने सलीम के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था. इस हमले के एक आरोपी जीशान को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी थी. वहीं अब मंगलवार को दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने मार गिराया है.