Ex- Muslim Salim Wastik Case: 15 लाख एडवांस, फिल्म की तैयारी!... 31 साल से फरार Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक ऐसे पकड़ा गया, जानें पूरी कहानी
Salim Wastik Case Update: 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहे सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि उसकी जिंदगी पर फिल्म बनने वाली थी और इसके लिए लाखों रुपये एडवांस भी दिए गए थे. पुलिस अब इस पूरे एंगल की गहराई से जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Salim Vastik murder case
Ex- Muslim Salim Wastik News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए सलीम वास्तिक को लेकर हर दिन नए और हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. ताजा अपडेट के अनुसार अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि सलीम की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही थी. इसके लिए उसको लाखों रुपये भी एडवांस दे दिए गए थे. पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह फिल्म की कहानी सिर्फ एक दिखावा थी इसके पीछे कोई और मकसद था. फिलहाल सलीम अब पुलिस की गिरफ्त में है.