एक ही दिन में स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लकर बदलें सलमान खान के सुर? पहले किया छात्रों का समर्थन फिर कर दी आंदोलन खत्म करने की अपील
Salman Khan Tweet on Student Protest: सोनम वांगचुक और छात्रों द्वारा चलाए जा रहे पेपर लीक विरोधी आंदोलन के समर्थन में सलमान खान ने पहले X पर पोस्ट कर छात्रों के साहस की सराहना की थी.
ADVERTISEMENT

सलमान खान
Salman Khan Tweet on Student Protest: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर अपने लगातार दो बयानों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर सलमान खान के दो अलग-अलग पोस्ट्स ने नया मोड़ ला दिया है. पहले दिन जहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साहस और संघर्ष की सराहना की थी, वहीं दूसरे ही दिन उन्होंने छात्रों से आंदोलन खत्म कर घर लौटने और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील कर दी.
