'अखिलेश को CM बनाना है...' कौन हैं रामगोविंद चौधरी, SGPGI अस्पताल के बिस्तर से अखिलेश यादव के साथ जिनका आखिरी वीडियो हुआ वायरल!

Ram Govind Chaudhary Viral Video Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का लखनऊ SGPGI में निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से पूरे समाजवादी खेमे में शोक की लहर है. इस बीच अखिलेश यादव के साथ अस्पताल का उनका एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

बलिया के बड़े समाजवादी नेता रामगोविंद चौधरी नहीं रहे
बलिया के बड़े समाजवादी नेता रामगोविंद चौधरी नहीं रहे
Google CTA

Ram Govind Chaudhary Death News: समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ, बागी बलिया के बड़े नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी अब हमारे बीच नहीं रहे. शुक्रवार रात लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वह पिछले काफी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से पूरे उत्तर प्रदेश और समाजवादी पार्टी के खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है.