संभल: बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक का फूटा गुस्सा, हाथ में तलवार लेकर विरोधियों को दी 'खतरनाक' चेतावनी

Sambhal viral video: संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने को लेकर चर्चा में आईं तमन्ना मलिक का तलवार लहराते हुए दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हरिद्वार से करीब 200 किलोमीटर पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद उन्होंने विरोध करने वालों को चेतावनी दी. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Tamanna Malik controversy
Tamanna Malik controversy
google news

उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्के में कांवड़ लाकर सुर्खियों में आईं तमन्ना मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनकी चर्चा का कारण उनकी कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि उनका तीखा अंदाज और हाथ में लहराती तलवार है. हरिद्वार से करीब 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर संभल पहुंची तमन्ना ने उन लोगों को सख्त चेतावनी दी है जो उनके बुर्का पहनकर महादेव की पूजा करने पर सवाल उठा रहे हैं.