संभल में स्कूल के अंदर क्या हो रहा था? CO अनुज चौधरी ने दरवाजा खुलवाया तो नजारा देख सब रह गए हैरान!

Co Anuj Chaudhary News: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे CO अनुज चौधरी और SDM विनय मिश्रा जब एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिल हुए तो वहां का नजारा देखकर चौंक गए. क्लासरूम में गोबर और किराना सामान पड़ा था. इसके बाद अफसरों ने जांच के आदेश दे दिए.

ADVERTISEMENT

Sambhal CO Anuj Chaudhary News
CO Anuj Chaudhary
google news

Co Anuj Chaudhary News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शनिवार को यहां सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय हैरत में पड़ गई जब उन्हें एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में गोबर और किराने का सामान मिला. इस दौरान सीओ अनुज चौधरी (Co Anuj Chaudhary) और एसडीएम विनय मिश्रा बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे थे.