'ये मुल्क आपके बाप का नहीं', संभल CO कुलदीप कुमार के बयान पर ओवैसी का जोरदार पलटवार

Sambhal CO video viral: उत्तर प्रदेश के संभल में एक पुलिस अधिकारी (CO) द्वारा प्रदर्शनकारियों को 'ईरान जाने' की नसीहत देने पर सियासी बवाल मच गया है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है.

ADVERTISEMENT

Sambhal CO video viral
Sambhal CO video viral
google news

Sambhal CO video viral: यूपी के संभल में तैनात सीओ (CO) कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक शांति समिति की बैठक के दौरान लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में CO साहब कहते दिख रहे हैं कि जो लोग ईरान के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे या सड़कों पर हंगामा करेंगे, पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिन्हें ईरान की इतनी ही चिंता है, वे वहीं चले जाएं.