UP: मामी के प्यार में अंधा हुआ भांजा, फिर पत्नी को रास्ते से हटाने उठाया ऐसा कदम, जानकर दिमाग हिल जाएगा
उत्तर प्रदेश के संभल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि आरोपी का अपनी मामी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह पत्नी से छुटकारा चाहता था. रविवार रात हुए इस खौफनाक कांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
ADVERTISEMENT

Sambhal Crime News (सांकेतिक तस्वीर)
Sambhal murder case: उत्तर प्रदेश के संभल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां किशन दास सराय इलाके में नफीस नाम के शख्स ने अपनी पत्नी नजमा की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नजमा का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने पति और बच्चों के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसके पति नफीस का दिल अपनी ही मामी पर आ गया था. ऐसे में वो नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ रहे. पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने कई तरह के हथकंडे अपनाए. कभी तलाक देने की कोशिश की तो कभी उसके साथ मारपीट की.