महक और परी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान की अजीब हरकतों, भड़के SP ने लगा दी कड़ी फटकार, वीडियो हुआ वायरल
Mehak Pari Video: उत्तर प्रदेश के संभल में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने के आरोप में गिरफ्तार की गई युवतियों का रवैया गिरफ्तारी के बाद भी नहीं बदला. ये युवतियां एसपी ऑफिस में विक्ट्री साइन दिखाती हुई नजर आई.साथ ही कोर्ट में भी पोज देती नजर आईं. इसके बाद से पुलिस और आम लोग दोनों हैरान रह गए.
ADVERTISEMENT

एसपी ऑफिस में हंसते हुए नजर आईं युवतियां (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Mehak Pari Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाली युवतियों पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है. असमोली थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महक, निशा उर्फ परी, हिना और उनके एक साथी जर्रार आलम को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद भी इन युवतियों का व्यवहार की हर तरफ चर्चा हो रही है.