'मैंने तेरी ट#@ का...' संभल में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ने हेड कांस्टेबल पर की ऐसी टिप्पणी कि IPS केके बिश्नोई ने ले लिया ये एक्शन

Sambhal Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल में ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद अब सुर्खियों में है. ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर प्रभारी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिस पर ‘पेट खराब’ की दलील और आपत्तिजनक टिप्पणी ने विवाद को और भड़का दिया. मामला वायरल वीडियो के बाद एसपी तक पहुंचा.

ADVERTISEMENT

Sambhal Police Viral Video
Sambhal Police Viral Video
google news

Sambhal Traffic Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल जय भगवान के बीच छिड़ा विवाद चर्चा का विषय बन गया है. यहां ड्यूटी पॉइंट से गैरहाजिर मिलने पर प्रभारी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ रपट लिख दी.हालांकि, जय भगवान ने इसके जवाब में पेट खराब होने का हवाला दिया. इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. आरोप है कि प्रभारी ने हेड कांस्टेबल के पॉटी जाने पर कथित अपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, वहीं दूसरी तरफ हेड कांस्टेबल ने भी प्रभारी पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए. इसके बाद से अब दोनों के बीच हुई ये बातचीत सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है. हालांकि, अब मामले जिले के कप्तान केके बिश्नोई तक पहुंच गया है. उन्होंने इस मामले में दोनों पुलिसकमियों को लाइन हाजिर कर दिया है.