ASP अनुज चौधरी पर FIR वाले आदेश की खबर सुनते ही सपा सांसद जियाउर रहमान आया रिएक्शन, देखें क्या कहा
ASP Anuj Chaudhary News: संभल हिंसा मामले में कोर्ट के सख्त रुख ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. सीजीएम कोर्ट द्वारा ASP अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश के बाद सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है.
ADVERTISEMENT

ASP Anuj Chaudhary News
ASP Anuj Chaudhary FIR: संभल हिंसा मामले में नया कानूनी मोड़ आने के बाद सियासत और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. दरअसल, संभल की सीजीएम कोर्ट ने एएसपी अनुज चौधरी और करीब 15 से 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था. अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न्यायपालिका के इस फैसले का स्वागत किया है. बर्क ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट संदेश देते हुए लिखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. चाहे वह किसी भी पद पर हो या वर्दी में हो. उन्होंने कोर्ट के आदेश को एक ऐतिहासिक फैसला करार दिया है.