संभल: समधी के इश्क में डूबी पत्नी पति का गला घोंटकर पुलिस के सामने दहाड़ें मारकर रोने लगी, लेकिन एक गलती से साजिश खुल गई

Sambhal Murder Case: संभल में एक महिला ने अपने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. दोनों के बीच अवैध संबंध थे और पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था. हत्या के बाद महिला ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई और दोनों गिरफ्तार हो गए.

ADVERTISEMENT

sambhal
sambhal
google news

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली. पूरा मामला धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव का है. जहां एक महिला ने अपने समधी से इश्क कर बैठी, और पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी समधी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.