Fact Check: क्या संगीत सोम ने बाबा साहब अंबेडकर को कहा 'भू-माफिया'? वायरल वीडियो का सच जान रह जाएंगे हैरान
Sangeet Som viral video: बीजेपी नेता संगीत सोम का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बना, जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का दावा किया गया. लेकिन फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो अधूरा और भ्रामक है. जानिए वायरल वीडियो की क्या है पूरी सच्चाई.
ADVERTISEMENT

Sangeet Som viral video
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. इसी बीच भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गया है. इस वीडियो में संगीत सोम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिए 'भू-माफिया' जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं. लेकिन क्या वाकई उन्होंने ऐसा कहा? यूपी तक की पड़ताल में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है.