मुंबई में जन्म, LLB की पढ़ाई और चौरीचौरा की पूर्व विधायक...कौन हैं राज्यसभा सांसद संगीता यादव जिनको बीजेपी ने आगे कर सपा को दी चुनौती

Sangeeta Yadav News: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पीडीए (PDA) फार्मूले को काउंटर करने के लिए बड़ा दांव चला है. पार्टी ने पूर्व विधायक और वर्तमान राज्यसभा सांसद संगीता यादव को अपनी राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. जानिए कौन हैं संगीता यादव और इस नियुक्ति के सियासी मायने.

ADVERTISEMENT

 संगीता यादव को राष्ट्रीय टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
संगीता यादव को राष्ट्रीय टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
Google CTA

Who is Sangeeta Yadav: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को काउंटर करने के लिए अपनी बिसात बिछा दी है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और चौरीचौरा की पूर्व विधायक संगीता यादव को राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी के इस कदम को सीधे तौर पर यादव वोट बैंक में सेंध लगाने और सपा के सियासी दांव का जवाब देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.