'राम मंदिर के चंदा चोरों को बचा रहे VHP अध्यक्ष आलोक कुमार'- संजय सिंह का पलटवार, एसआईटी जांच को लेकर उठाए बड़े सवाल
आप सांसद संजय सिंह ने वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार के पत्र पर किया पलटवार. आरोप लगाया कि आलोक कुमार चंदा चोरों को बचा रहे हैं और नृपेंद्र मिश्रा व विनय कटियार जैसे गवाहों के नाम जानबूझकर पत्र से गायब रखे हैं.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: संजय सिंह.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के पत्र पर तीखा पलटवार किया है. नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आलोक कुमार राम मंदिर के चढ़ावा चोरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और उनके पत्र में साफ तौर पर राजनीति और बेईमानी दिखाई दे रही है.
